- Hindi News
- न्यू लुधियाना वूलन मेला महाकुंभ के समान: अमरजीत गुलाटी
न्यू लुधियाना वूलन मेला महाकुंभ के समान: अमरजीत गुलाटी
िबजनेस प्लस
न्यू लुधियाना वूलन मेला अम्बाला में एक चिरपरिचित नाम है। करीबन 18 से 19 वर्ष पूर्व यह सेल मिनर्वा सिनेमा, राय मार्केट में सुरेन्द्र गुलाटी तथा अमरजीत गुलाटी द्वारा प्रारंभ की गई थी, जो वर्तमान समय में फुटबॉल चौक, नजदीक अग्रवाल धर्मशाला में सफलतापूर्वक चल रही है। सुरेन्द्र गुलाटी ने बताया कि न्यू लुधियाना वूलन मेला की अम्बाला में और कोई ब्रांच नहीं है। फैशन के चहेतों के लिए न्यू लुधियाना वूलन मेला महाकुंभ के समान है, क्योंकि यहां बढ़िया से बढ़िया गुणवत्ता की फैशन से प्रचलित अनेक वैरायटियां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लिए उपलब्ध है। संचालक गुलाटी ने कहा कि यह वैरायटियां उच्च गुणवत्ता की होने के साथ-साथ हर वर्ग के बजट के अनुकूल है। सेल में जेंट्स पुलओवर, ट्रैक सूट, विंडचिटर, एक्सपोर्ट क्वालिटी जैकेट, जेंट्स कोट, टी-शर्ट, शर्ट्स, लेडिज कार्डियन, शॉल, पैंट इत्यादि आकर्षक रंगों डिजाइन में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। ग्राहकों की पसंद का विशेष ध्यान रखा गया है। वूलन हौजरी रेडीमेड गारमेंट्स की हर प्रकार की वैरायटी मौजूद है। बच्चों के लिए भी आकर्षक डार्क रंगों की वैरायटीज है। इस सेल की खासियत यह है कि सेल सप्ताह में सातों दिन खुली रहती है।