पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहजादपुर| प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में चलाई गई स्वच्छ भारत

शहजादपुर| प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में चलाई गई स्वच्छ भारत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहजादपुर| प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में चलाई गई स्वच्छ भारत स्वच्छ हरियाणा की धज्जियां स्वयं सफाई कर्मी ही उड़ा रहे हैं। आलम यह है कि शहर का कूड़ा अम्बाला चौक तथा सिविल अस्पताल के अंदर डाला जा रहा है जिससे अस्पताल काॅलोनी के बाशिंदे परेशान हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री कुर्सी हासिल करते ही देश में चहुं ओर साफ सफाई रहे अत: खुद हाथ में झाडू उठाकर सफाई की शुरुआत की थी। अस्पताल काॅलोनी में रहने वाले दिनेश कुमार, हरनेक सिंह, मोनू, सोनू, विनोद कुमार, शिवराज गुलाहटी ने बताया कि नगरपालिका कर्मचारी शहर से कूड़ा-इक्ट्ठा करके यहां डाल रहे हैं, नगरपालिका कर्मचारियों को कूड़ा-कर्कट यहां डालने बारे वह कई बार कह भी चुके हैं परंतु कोई लाभ नहीं। अब वह इसकी शिकायत किसी उच्चाधिकारी से करेंगे।