- Hindi News
- सेल्फ डिफेंस | आपात स्थिति से कैसे निपटें किशोरियां, ट्रेनिंग दी
सेल्फ डिफेंस | आपात स्थिति से कैसे निपटें किशोरियां, ट्रेनिंग दी
आरएमएस एंड एसएसए के हेमंत ने दी ट्रेनिंग
शहजादपुर . शहजादपुरकी 48 सबला किशोरियों को सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण दिलाया गया। यह प्रशिक्षण आरएमएस एवं एसएसए अम्बाला के हेमंत द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण से पूर्व किशोरियों को सेल्फ डिफेंस की महत्ता बताई गई। उसके उपरांत किशोरियों को शारीरिक व्यायाम करवाया गया तथा आपात स्थिति में काम आने वाली तकनीक सिखाई गई। लड़कियां अपनी आत्मरक्षा कर सकें और अटैक करने वालों से छुटकारा पा सके। सीडीपीओ सीमा द्वारा इस अवसर पर विभाग द्वारा चलाई जा रही स्कीमों की जानकारी दी गई। उन्होंने सबला, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में भी बताया।