पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंट बस स्टैंड पर कर्मचारियों ने की नारेबाजी, बाेले वादा पूरा करे सरकार

कैंट बस स्टैंड पर कर्मचारियों ने की नारेबाजी, बाेले- वादा पूरा करे सरकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसीआॅफिसके बाहर धारा 144 लगी होने की वजह से हरियाणा कर्मचारी महासंघ संबंधित अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी परिसंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों को कैंट बस अड्डे पर आकर अपनी बात रखनी पड़ी। यहां कर्मचारियों ने भाजपा सरकार से घोषणा पत्र में किए गए वादों पर खरा उतरने की अपील की। मांगें मानने की सूरत में आंदोलन करने की बात भी कही गई है। महासंघ से संबंधित तमाम यूनियनों के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन के दौरान अपने विचार भी रखे। धरने की अगुवाई जिला प्रधान रामपाल ने की।

महासंघ के प्रांतीय उपप्रधान विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार को महासंघ की ओर से मांग पत्र सौंपे हुए लगभग डेढ़ माह का वक्त हो गया है जिस पर सरकार की ओर से कोई संज्ञान अभी तक नहीं लिया गया है। जयवीर सिंह ने कहा कि चुनावों के दौरान भाजपा की ओर से कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखने के वादे किए गए थे।

त्रिलोचन सिंह, मनोज कुंडू आैर अशोक सिंगला ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी बिल पर विचार कर रही है। जिसमें बिजली विभाग और रोडवेज का निजीकरण, रेलवे में एफडीआई को बढ़ावा देना, आदि कर्मचारी विरोधी फैसले हैं। सतेंदर, रविदत्त, प्रमोद बाला, सुदेश शर्मा नरेंद्र धीमान ने कहा कि सरकार को जगाने के लिए 26 फरवरी को देशव्यापी प्रदर्शन में महासंघ के अधीन आने वाली यूनियनों के कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कैंट बस स्टैंड पर नारेबाजी करते सरकारी कर्मचारी।