एएसआई के खिलाफ डीसीपी को सौंपी शिकायत
अम्बाला सिटी | मेरीप|ी को यमुनानगर का एक युवक बहका फुसलाकर ले गया। इस संबंध में माॅडल टाउन चौकी को शिकायत की गई। एक एएसआई ने उससे पैसे तो ले लिए, लेकिन अभी तक उसकी प|ी की तलाश नहीं की गई। यह आरोप जंडली के प्रदीप कुमार ने डीसीपी सुरेंद्र कुमार को सौंपी गई शिकायत में लगाया है। प्रदीप ने कहा कि उसकी प|ी 24 दिसंबर को घर से गायब हो गई थी। जब उसने अपने स्तर पर प|ी को ढूंढने की कोशिश की तो उसे पता चला कि उसकी प|ी को यमुनागर का एक युवक भगा ले गया है। जब प|ी नहीं मिली तो वह शिकायत लेकर माडल टाउन चौकी गए। वहां एक एएसआई ने उससे कार्रवाई के नाम पर एक हजार रुपए की डिमांड की। जब कार्रवाई नहीं तो उन्होंने फिर एएसआई से मुलाकात की। उसने फिर से पैसे मांगे।
^प्रदीप की प|ी को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। डीसीपी को भी मामले से अवगत कराया गया है। एएसआई पर लगाए गए आरोप आधारहीन हैं। गुरदर्शनसिंह, माडल टाउन चौकी इंचार्च।