पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पौधारोपण करो और जीवन बचाओ का दिया संदेश

पौधारोपण करो और जीवन बचाओ का दिया संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गवर्नमेंटकॉलेजकैंट में चल रहा दो दिवसीय बसंतोत्सव का समापन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए छात्रों को पौधारोपण के प्रति भी जागरूक किया गया।

समूहगान में हरियाणवी नृत्य किया गया। समारोह के अंत में भूगोल विभाग के प्रो. सुरेश देशवाल की अगुवाई में पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत पौधारोपण करते हुए प्राचार्य डाॅ. मनमोहन सिंह ने कहा कि पेड़ जीवन का आधार है। इसलिए हर छात्र को साल में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। मौके पर कई अन्य शिक्षकों ने पौधारोपण किया। समारोह के अंतिम दिन बसंतोत्सव पर की गई सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए गए। लोक नृत्य के मुकाबलों में राहुल प्रथम, कनिका दूसरे पूजा तीसरे स्थान पर रही। क्लासिकल नृत्य में शैली प्रथम, चारू दूसरे तथा पलक तीसरे स्थान पर रही। पंजाबी गीतों के मुकाबले में वीरेंद्र प्रथम, प्रिंस दूसरे गुलशन तीसरे स्थान पर रहे। हिंदी गीतों के मुकाबले में प्रिंस प्रथम, पंकज दूसरे गुलशन तीसरे स्थान पर रहा। हरियाणा गीत मुकाबले में गुलशन प्रथम,पलक दूसरे शिवानी तीसरे स्थान पर रही। मिमिक्री गुलशन प्रथम,पलक दूसरे कुलविंद्र तीसरे स्थान पर रहे। पश्चिमी वाद्य प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, रोबिन दूसरे प्रिंस तीसरे स्थान पर रहे जबकि लोक वाद्य प्रतियोगिता में राकेश प्रथम, मनोज दूसरे शंकर तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य ने सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कैंट राजकीय काॅलेज में पौधारोपण करते प्रधानाचार्य, स्टाफ छात्र।