कार्रवाई करने पर डीसी को सौंपा ज्ञापन
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
प|ीकोबहका-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करने को लेकर जंडली निवासी प्रदीप कुमार ने डीसी को ज्ञापन सौंपा। पीड़ित ने सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि यमुनानगर निवासी विक्की 24 जनवरी को उसकी प|ी को बहका-फुसलाकर भगा ले गया था, जिसकी शिकायत उसने मॉडल टाउन चौकी में की थी।
तीन सप्ताह का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस उसकी प|ी का कोई सुराग नहीं लगा पाई। जब वह चौकी में कार्रवाई करने का कारण पूछने के लिए जाता है तो पुलिसकर्मी उसे यह कहकर वापस घर भेज देते हैं कि उनकी तलाश जारी है जब मिल जाएगी ताे उसे बता दिया जाएगा। पीड़ित ने डीसी से अपील की है कि वे मामले की कार्रवाई उच्चाधिकारियों से करा उसकी प|ी को ढूंढे।
डीसी को ज्ञापन सौंपने जाते जंडली निवासी।