- Hindi News
- रंजिश के चलते समालखा में बुजुर्ग महिला को रिश्तेदारों ने पीटा
रंजिश के चलते समालखा में बुजुर्ग महिला को रिश्तेदारों ने पीटा
अम्बाला | समालखागांव की 55 साल की बंतो देवी को उसके ही रिश्तेदारों ने पीट दिया। रंजिश के चलते बंतो के बेटे मंगे को भी पीटा गया है। दोनों घायल कैंट सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं शिकायत साहा थाने में दे दी है। बंतो के बेटे मंगे ने बताया कि वह गांव में ही माजरी में एक शादी में गया था। वहां पर विराेधी खेमे के रिश्तेदार भी मौजूद थे। मंगे ने बताया कि वो लोग डीजे पर नाच रहे थे। इस दौरान उन लोगों ने गाली गलोच करना शुरू कर दिया आैर मारपीट करने का प्रयास भी किया। बात बढ़े, इसलिए वह शादी छोड़कर घर पर गया। वह लोग भी पीछे-पीछे घर पर ही गए और मारपीट करने लग गए। इनमें से कुछ लोगों ने मां बंतो के सिर पर इस दौरान ईंटें मार दी। उन लोगों ने घर पर भी ईंटें बरसाईं जिससे घर काे भी काफी नुकसान हुआ है।