- Hindi News
- तकनीकी विशेषज्ञ के लिए मांगे आवेदन 18 तक एडीसी ऑफिस में जमा कराएं
तकनीकी विशेषज्ञ के लिए मांगे आवेदन 18 तक एडीसी ऑफिस में जमा कराएं
अम्बाला सिटी | जिलाग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा सामेकित जल प्रबंधन कार्यक्रम के तहत अनुबंध आधार पर तकनीकी विशेषज्ञ के एक पद के लिए आवेदन 18 फरवरी तक एडीसी कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं। साक्षात्कार 20 फरवरी को सुबह 10 बजे इसी कार्यालय में लिया जाएगा। एडीसी एवं सामेकित जल प्रबंधन कार्यक्रम के परियोजना प्रबंधन ऑरबिन्द शर्मा ने बताया कि यह पद एक वर्ष की अवधि के लिए होगा। आवश्यकता अनुसार इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस पद के लिए सेवानिवृत्त तकनीकी विशेषज्ञ को प्राथमिकता दी जाएगी।