- Hindi News
- जीटी रोड पर कार की टक्कर से दो युवक घायल, पीजीआई रेफर
जीटी रोड पर कार की टक्कर से दो युवक घायल, पीजीआई रेफर
अम्बाला सिटी | मंगलवारको सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब टोबा गांव के रहने वाला गुरचरण सिंह अपने दोस्त राजेंद्र के साथ अपनी बाइक पर शहर आया था। दोपहर करीब दो बजे शहर से गांव वापस जा रहे थे। जब वे मंजी साहब गुरुद्वारा के पास पहुंचे तो पीछे से रहे एक कार के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। कार के टक्कर लगने से वे दोनों बाइक समेत हाइवे से नीचे गिर गए। हादसे में उसके दोनों के सिर टांगों पर काफी चोट आई। राहगीरों ने इसकी सूचना 102 पर फोन कर एम्बुलेंस से उन्हें शहर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।