- Hindi News
- खेतों में काम कर रहे कलरेहड़ी गांव के गुरनैब को लगा करंट, पीजीआई रेफर
खेतों में काम कर रहे कलरेहड़ी गांव के गुरनैब को लगा करंट, पीजीआई रेफर
अम्बाला | खेतोंमें काम कर रहे कलरेहड़ी के गुरनैब सिंह को हाई वोल्टेज करंट ने चपेट में ले लिया। बुरी तरह झुलसे गुरनैब काे कैंट सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार गुरनैब सिंह खेतों में काम कर रहा था। इस दौरान खेत में लगे खंभे में करंट दौड़ गया और गुरनैब करंट की चपेट में गया। वह चिल्लाया तो लोगों को हादसे के बारे में पता चला। इसके बाद गुरनैब को कैंट सिविल अस्पताल लाया गया जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। गुरनैब के दोनों हाथ और पांव झुलस गए हैं।