- Hindi News
- कालका चौक पर बाइक का टायर फटने से मां बेटा घायल
कालका चौक पर बाइक का टायर फटने से मां बेटा घायल
अम्बाला सिटी | मंगलवारदोपहर बाइक का टायर फटने से हुए सड़क हादसे में एक महिला घायल हो गई। गुरजिंद्र कौर निवासी तेपला ने बताया कि सुबह वे अपने बेटे सतेंद्र के साथ बाइक पर शहर में किसी काम के लिए आई हुई थी। जब वे अपने काम से निवृत्त होकर वापस घर जा रहे थे तभी कालका चौक पर पहुंचते ही उनकी बाइक का टायर फट गया और बाइक का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में उसके कान पर बेटे को टांगों पर काफी चोट आई। राहगीरों ने एंबुलेंस पर फोन कर उसे शहर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां पर वे उपचाराधीन है।