- Hindi News
- रेलवे स्टेशन पर हुड़दंग मचाने वाले जेल भेजे
रेलवे स्टेशन पर हुड़दंग मचाने वाले जेल भेजे
रेलवेस्टेशनपर हुड़दंग मचाने वाले पांच लोगों को जीआरपी ने मामला दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है। जीआरपी के एसएचओ इंसपेक्टर ओमपाल ने बताया कि कुछ लोग गत रात्रि रेलवे स्टेशन पर हुड़दंग मचा रहे थे, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। इन लोगों को कई बार अन्य लोगों ने भी मना किया परंतु ये नहीं माने। जीआरपी को सूचना मिली, जिसके बाद उन्हें जाकर धर लिया गया। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
जीआरपी को मिली थी सूचना, मौके पर दबिश दी