- Hindi News
- मंडियों में धान की खरीद के लिए लगाई ड्यूटियां
मंडियों में धान की खरीद के लिए लगाई ड्यूटियां
डीसी ने दिए मार्केट कमेटी अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी के साथ अन्य कार्यों पर भी गौर करने के दिए निर्देश
अम्बाला |डीसी डाॅ. साकेत कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला की अनाज मंडियों में एक अक्टूबर से आरंभ की जा रही धान की खरीद के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग और कृषि विपणन बोर्ड मार्केट कमेटियों के अधिकारी मंडियों का निरीक्षण करके धान की खरीद के लिए आवश्यक प्रबंधों को सुनिश्चित करें।
उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि मंडियों में धान की खरीद के दौरान सफाई, बिजली, पानी, सड़क किसानों को अन्य सुविधाएं पूरी तरह से उपलब्ध करवाई जाएं। शेडों तथा सड़कों को ठीक करवाने तथा झरनों को सही हालत में रखने सहित अन्य आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने बताया कि वह स्वंय तथा प्रशासन के अन्य अधिकारियों के अलावा चंडीगढ़ मुख्यालय से भी उच्च अधिकारी समय-समय पर मंडियों का दौरा करके सुनिश्चित करेंगे कि धान की बिक्री करने में किसानों को कोई दिक्कत आए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि वह धान को शेडों में या निर्धारित स्थानों पर ही उतरवाएं तथा सड़क रास्तों पर धान को रखवाएं, जिससे धान खराब होने के साथ-साथ किसानों को आने-जाने में दिक्कत हो।
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक डाॅ. प्रेम पाल ने बताया कि मंडियों में खरीद कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए 17 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। ये निरीक्षक प्रतिदिन धान की खरीद पर नजर रखने के साथ-साथ विभाग के जिला कार्यालय में खरीद की रिपोर्ट भी देंगे।