- Hindi News
- आर्किटेक्ट्स एंड इंजीनियर्स एसोसिएशन प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजे 51 हजार रुपए
आर्किटेक्ट्स एंड इंजीनियर्स एसोसिएशन प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजे 51 हजार रुपए
अम्बाला सिटी | आर्किटेक्ट्सएंड इंजीनियर्स एसोसिएशन अम्बाला की ओर से शुक्रवार को डीसी को प्रधानमंत्री राहत कोष में जम्मू कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए 51 हजार की राशि सौंपी गई। इस मौके पर मौजूद एसोसिएशन के प्रधान जगदीश चावला चेयरमैन कैलाश सुधार ने कहा कि उनकी संस्था पिछले 9 वर्षों से समाज में धार्मिक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। अम्बाला के विकास तरक्की में हर समय हर प्रकार का सहयोग देने को तत्पर है। इस मौके पर प्रदेश के चेयरमैन सुरिंद्र मोहन मित्तल, संरक्षक महेश अग्रवाल, महामंत्री ऋषि पाल तथा शशी कांत, अमन पाठक, दिनेश कांत, दीपक अरोड़ा मौजूद रहे।