पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों को वोट का महत्व बताया

लोगों को वोट का महत्व बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बराड़ा| जिलाप्रशासन द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाई जा रही जागरुकता गतिविधियों के तहत सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की भजन मंडलियों ने गांव धनौरा और इलियासपुर में कार्यक्रम आयोजित किए और मतदाताओं को 15 अक्तूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कलाकारों द्वारा धार्मिक भजनों और देशभक्ति गीतों से की और उसके बाद पंजाबी, हरियाणवी और हिन्दी गीतों के माध्यम से लोगों को वोट का महत्व और प्रजाततंत्र की मजबूती के लिए वोट के प्रयोग की जरूरत की जानकारी मनोरंजक तरीके से दी गई।

यह गीत लव कुमार शर्मा, हरि ओम, राजिन्द्र कुमार, ओम प्रकाश नागराज आनंद कुमार ने प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के प्रति ग्रामीण महिलाओं ने विशेष रूचि दिखाई और 15 अक्तूबर को मतदान के लिए मतदान केंद्र पर जाने का संकल्प लिया। विकास एवं पंचायत विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में खंड प्रचार कार्यकर्ता देवराज शर्मा ने कहा कि संविधान द्वारा 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले प्रत्येक नागरिक को वोट का अधिकार दिया है। इस अधिकार के माध्यम से मतदाता अपने मनपसंद और योग्य उम्मीदवार का चयन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को बिना किसी लालच और भय के मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अम्बाला का औसत मतदान लगभग 72 प्रतिशत रहा है और जिला प्रशासन इसे बढ़ाकर 80 से 85 प्रतिशत पहुंचाने का निर्णय लिया है।

धनौरी में ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताते जनसपंर्क विभाग के कर्मचारी।