- Hindi News
- निर्धारित स्थान से हटकर बैनर पोस्टर या झंडे लगे तो कार्रवाई
निर्धारित स्थान से हटकर बैनर पोस्टर या झंडे लगे तो कार्रवाई
जिलाप्रशासनद्वारा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों द्वारा रैली आयोजित करने के लिए 15 सितम्बर को स्थान निर्धारित किए जा चुके हैं। इन स्थानों के अलावा किसी अन्य स्थान पर रैली करने प्रचार सामग्री चिपकाने को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। डीसी डॉ. साकेत कुमार ने बताया कि अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित रैलियां हुडा ग्राउंड सेक्टर 8, हुडा ग्राउंड सेक्टर 9 और पुरानी अनाज मंडी में की जा सकती हैं। विज्ञापन और पोस्टर इत्यादि लगाने के लिए अग्रसेन चौक से बाल भवन, जगाधरी गेट से चड्ढा पैलेस, मिक्सी चौक नजदीक चर्च कम्पाउंड, मानव चौक बस क्यू सेंटर से हुडा सेक्टर 8, आर्य चौक और पॉलीटेिक्नक चौक क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं।
कैंटमें यहां होंगी रैलियां : रैलियोंके लिए गांधी ग्राउंड और दशहरा मैदान रामबाग रोड निर्धारित किए गए हैं। पोस्टर विज्ञापन इत्यादि लगाने के लिए महेश नगर नजदीक लोक बस स्टैंड चौक, गोबिंद नगर गुरुद्वारा गेट से टांगरी पुल तक, गीता गोपाल चौक, गोल चक्कर, लोक निर्माण विश्राम गृह से सिविल अस्पताल तक, विजय रतन चौक से राय मार्केट रोड, रेलवे रोड, डीसी रोड, रेलवे रोड नजदीक लोकल बस अड्डा, स्वस्तिक चौक से लोकल बस अड्डे तक, रामबाग रोड नजदीक दशहरा मैदान, महावीर दल अस्पताल रोड क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं।
नारायणगढ़में यहां लगेंगे पोस्टर : विधानसभाक्षेत्र में रैलियां आयोजित करने के लिए नई सब्जी मंडी नारायणगढ़, नई अनाज मंडी नारायणगढ़ और नई अनाज मंडी शहजादपुर इत्यादि स्थान निर्धारित किए गए हैं। विज्ञापन और पोस्टर लगाने के लिए अम्बाला चौक नारायणगढ़, पंजलासा चौक नारायणगढ़, रायपुररानी चौक नारायणगढ़, कालाअम्ब चौक नारायणगढ़, शहजादपुर बस स्टैंड से चंडीगढ़ रोड शहजादपुर निर्धारित किए गए हैं।
मुलानामें ऐसे रहेगी व्यवस्था : अनाजमंडी बराड़ा, अनाज मंडी साहा और अनाज मंडी मुलाना रैलियों के लिए तय किए गए स्थान हैं। पोस्टर और बैनर लगाने के लिए मुलाना बस अड्डे के बाहर, मार्केट कमेटी, अनाज मंडी बराड़ा, साहा और मुलाना की चारदीवारी की बाहरी दीवारों को अधिकृत किया गया है।