पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जंडली की गुरप्रीत ने ससुरालियों पर परेशान करने के आरोप लगाए

जंडली की गुरप्रीत ने ससुरालियों पर परेशान करने के आरोप लगाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

जंडलीकीगुरप्रीत कौर को फिर उसके ससुरालिए तंग कर रहे हैं। उसका आरोप है कि ससुराल वाले उसे घर से निकालने के लिए जानबूझकर तंग कर रहे हैं। उसके साथ मारपीट की जा रही है। इसी वजह से उसकी बेटियां भी भूखे मरने को मजबूर हैं।

गुरप्रीत ने दोबारा डीसीपी शहरी सुरेंद्र पाल सिंह को शिकायत देकर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसका आरोप है कि पुलिस ने पहले भी ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मगर वे फिर भी नहीं मानें। गुरप्रीत का पति गुरबदन सिंह टैक्सी चालक था। पिछले साल उत्तराखंड में आई त्रासदी में गुरबदन सिंह अपने वाहन के साथ गायब हो था। उसका अब तक पता नहीं चल पाया है। इसी वजह से उत्तराखंड सरकार ने उसे मृतकों की लिस्ट में डाल दिया था। राज्य उत्तराखंड सरकार की ओर से गुरप्रीत को पति की मौत पर मुआवजा भी दिया था। उसकी मुआवजे को लेकर अब ससुरालिए गुरप्रीत कौर को परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने उसके ससुर कुलवंत सिंह, ननद मनजीत कौर, अमृतपाल कौर सास गुरप्रीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया था। गुरप्रीत ने बताया कि अब फिर ससुरालिए उसे परेशान कर रहे हैं।