पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संतुलित उर्वरक की जानकारी दी

संतुलित उर्वरक की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | इफकोअम्बाला द्वारा गांव होली में प्रगतिशील किसान महावीर के खेत में संतुलित उर्वरक उपयोग का प्रदर्शन लगाया गया। दि केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के विकास अधिकारी हरजीत सिंह मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में इफको के डेलिगेट संजीव कुमार, सहकारी बैंक उगाला के रामकुमार 50 से अधिक प्रगतिशील किसान उपस्थित थे। इफको के क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीन कुमार ने उर्वरकों के असंतुलित प्रयोग से मिट्टी का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। एक ओर किसान यूरिया डीएपी का ज्यादा प्रयोग कर रहा है और वहीं दूसरी ओर पोटाश, सल्फर सूक्ष्म पौषक तत्व जिंक, मैगनीज, लोहा का प्रयोग कम किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को इनके प्रयोग की जानकारी दी।