पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआईटी ने दि मिलेनियम स्कूल कुरुक्षेत्र को 3 0 से हराया

एनआईटी ने दि मिलेनियम स्कूल कुरुक्षेत्र को 3-0 से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लगातारउलटफेरदर्शा रही महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी सदोपुर अम्बाला में चल रही हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) की राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को भी धमाके हुए जिससे उपर के स्थानों में बदलाव हुआ। कई रोचक मुकाबले देखने को मिले। तीन दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन नेशनल खिलाडियों ने बेहतर खेल प्रदर्शन कर दबदबा बनाए रखा। कौटिल्य पंडित अपना फाइनल मुकाबला शनिवार को सुबह 9 बजे खेलेगा। सबसे कम आयु के कौटिल्य पंडित ने अपनी चालों से नेशनल खिलाडियों को हैरान किया।

एचसीए के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे मुकाबलें में कौटिल्य पंडित, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी स्कूल के प्रशान्त तिवारी, एनआईटी कुरुक्षेत्र की वैश्रवी आनन्द, सारिका, सौया, दि मिलेनियम स्कूल कुरुक्षेत्र के अंगद प्रताप, वैश्य गर्ल्स स्कूल दादरी भिवानी की श्रुति रापडिया, आरती गर्ग, सुप्रिया, हिसार के युवराज, प्रतीक, पुनीत इन्दौरा, भवन विधालय पंचकूला के अंकुश सैनी, रजत तंवर, दर्पण कालरा, कौटिल्य पंडित की बडी बहन मृदुल पंडित दिक्षा पंडित, एमएम यूनिवर्सिटी के उन्केश, मनोज, झज्जर के हर्ष सौरभ कौशिक शीर्ष पर पहुंच कर बढत बनाए हुए है। जबकि नेशनल खिलाडी ज्योति, प्रिया, वंशिका सिंह, सान्या मदान बराबरी पर चल रहे है।

तीसरे मुकाबलें में एनआईटी कुरूक्षेत्र की महिला टीम ने दि मिलेनियम स्कूल कुरूक्षेत्र को 3-0, एनआईटी कुरुक्षेत्र की पुरुष टीम ने 2-1, एचसीए की टीम ने वैश्य गर्ल्स स्कूल दादरी भिवानी की टीम को 2-1 से हराया। हिसार की टीम ने भवन विधालय पंचकूला की टीम को 3-0 से, एमएमयू अम्बाला की टीम ने झज्जर की टीम को 2-1, अंबाला की टीम ने कुरुक्षेत्र की टीम को 3-0 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता का आयोजन अम्बाला जिला चेस एसोसिएशन द्वारा हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के तत्वावधान में किया जा रहा है। समापन पर कुरुक्षेत्र के जिला पुलिस अधीक्षक अश्विन शेणवी आईपीएस विजेता खिलाडि़यों को बतौर मुख्यातिथि पारितोषिक वितरित करेंगे। इस मौके पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मनप्रीत सिंह, डॉ. वाईके सिंह, सुभाष मलिक, एचसीए के जिला सचिव अमित सिंह, राजेश डोगरा, मनीष कुमार मौजूद थे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शतरंज खेलते खिलाड़ी।