पिक-अप की टक्कर में दंपती घायल
अम्बाला सिटी | पिक-अपगाड़ी की टक्कर लगने से एक दंपती घायल हो गया। रणबीर सिंह निवासी हिसार रोड ने बताया कि गुरुवार शाम वह तथा उनकी प|ी संगीता अपनी बाइक पर बलदेव अपनी किसी दोस्त के बच्चे के जन्मदिन की पार्टी में गए हुए थे। रात को करीब साढ़े 8 बजे वे लौट रहे थे। कालका चौक पर पहुंचे तो सामने से रहे एक पिक-अप गाड़ी के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए।