- Hindi News
- तैयार हो गया बराड़ा में विश्व का सबसे ऊंचा रावण
तैयार हो गया बराड़ा में विश्व का सबसे ऊंचा रावण
अम्बाला-जगाधरीकेमध्य अम्बाला िजले के अंतर्गत बराड़ा कस्बे में चार बार लिम्का रिकॉर्ड प्राप्त करने वाला विश्व का सबसे ऊंचा रावण का पुतला आज विशाल क्रेन की सहायता से खड़ा कर दिया गया। श्रीराम लीला क्लब बराड़ा के संस्थापक अध्यक्ष राणा तेजिंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में निर्मित यह अनूठी आकृति विजयदशमी के दिन 3 अक्टूबर तक आम लोगों के दर्शनार्थ उपलब्ध रहेगी।
क्लब के अध्यक्ष नितिन बंसल ने बताया कि रावण के इसी विशाल पुतले की पृष्ठभूमि में 5 दिवसीय बराड़ा महोत्सव 29 सिंतबर से 3 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। बराड़ा महोत्सव 2014 की आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश सिंगला के अनुसार बराड़ा महोत्सव के कार्यक्रम प्रतिदिन सायंकाल 6 से 8 बजे तक संचालित होंगे। इसमें किसी प्रकार के प्रवेश पत्र, पास अथवा निमंत्रण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। बराड़ा महोत्सव 2014 के कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इन कार्यक्रमों में सर्वप्रथम 29 सितंबर को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें अरुण जैमिनी, महेंद्र अजनबी, वेदप्रकाश वेद, शंभू शिखर, अशोक झंझटी, सज्जाद झंझट पदम अलबेला जैसे कई ख्याति प्राप्त हास्य कवि अपने हास्य-व्यंग्य प्रस्तुत करेंगे। हास्य कवि सम्मेलन के आयोजन में क्लब के साथ हरियाणा साहित्य अकादमी सह प्रायोजक होगी। 30 सितंबर को जाने-माने पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल लाइव शो प्रस्तुत करेंगे। 1 अक्तूबर शाम को प्रसिद्ध \\\"सूफी गायक मगहर अली के नाम\\\' होगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय का उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला, बराड़ा महोत्सव का सह प्रायोजक होगा। जबकि 2 अक्तूबर शाम को देश के मशहूर कव्वाल तसलीम आरिफ और साथी कव्वाली तथा भजन पेश करेंगे।
विजयदशमी के दिन 3 अक्टूबर को रावण का पुतला अग्नि को भेंट किया जाएगा। इस अवसर पर शानदार आतिशबाज़ी का भी प्रदर्शन होगा।
क्रेन की मदद से खड़ा किया गया रावण।
क्लब के संयोजक स्तंभकार तनवीर जाफरी ने 200 फुट से भी ऊंचे इस विशाल पुतले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 60 क्विंटल वजनी इस अदभुत पुतले में 30 क्विंटल लोहे के पाइप, एंगल तथा छड़ों का प्रयोग किया गया है। जबकि 15 क्विंटल से अधिक बांस प्रयोग में लाए गए हैं। ढाई क्विंटल वजनी फाइबर के चेहरे से युक्त इस विशाल पुतले में लगभग 3 क्विंटल क