- Hindi News
- बेगना नदी बस हादसे में घायल ज्वालादीन की मंडी के हंसराज की पीजीआई में मौत
बेगना नदी बस हादसे में घायल ज्वालादीन की मंडी के हंसराज की पीजीआई में मौत
अम्बाला| नारायणगढ़के पास बसे बड़ागढ़ गांव से गुजरने वाली बरसाती नदी बेगना नदी में 15 सितम्बर को हरियाणा रोडवेज की एक बस गिर गई थी। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि एक महिला ने बाद में उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया था। उसी हादसे में घायल हुए कैंट की ज्वालादीन की मंडी रहने वाले हंसराज पारचा ने रविवार दोपहर काे पीजीआई में दम ताेड़ दिया।
उनके परिचित सुरेश त्रेहन ने बताया कि हंसराज पारचा काला आम्ब में सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट में कार्यरत थे। 15 तारीख को वह बस में नारायणगढ़ से अम्बाला रहे थे तो सूखी हुई बेगना नदी के पुल पर बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस नदी में जा गिरी। रविवार शाम को हंसराज के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। इससे पहले हादसे में नन्हेड़ा की सुमन, बरोली की रेनू बाला नमित और भूरेवाला की बलवंत कौर दम तोड़ चुके हैं।