- Hindi News
- फैशन टेक्सटाइल डिजाइन का दिया जाएगा प्रशिक्षण
फैशन टेक्सटाइल डिजाइन का दिया जाएगा प्रशिक्षण
अम्बाला सिटी | प्रेमनगरमें रविवार को एक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की गई। संस्थान शुभारंभ खादी ग्रामोद्योग मंडल के सचिव देवेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर रिटायर्ड प्रिंसिपल रमन कांता शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रही। रमन शर्मा ने कहा कि अम्बाला में फैशन आर्ट प्रशिक्षण जैसी सुविधा नहीं थी। इसलिए संस्थान द्वारा यहां के युवा वर्ग को यह सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की।
उन्होंने कहा कि इस संस्थान में युवाओं को फैशन और टैक्सटाइल डिजाइन में नवीनतम प्रशिक्षण मिलेगा। यह प्रशिक्षण उनके लिए रोजगार और स्वरोजगार में काफी सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने संस्थान के उद्देश्य की सफलता की शुभकामनाएं दी और जिला के युवा वर्ग को इस संस्थान की सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ हासिल करने का आहवान किया। संस्थान की निदेशक अमनप्रीत कौर ने बताया कि संस्थान में डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और डिग्री कार्यक्रमों के प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।