पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगत सिंह ने दादा और पिता से आर्य समाज के संस्कार प्राप्त किए: शास्त्री

भगत सिंह ने दादा और पिता से आर्य समाज के संस्कार प्राप्त किए: शास्त्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | सरदारभगत सिंह ने अपने दादा अर्जुन सिंह और पिता अजीत सिंह से आर्य समाज के संस्कार प्राप्त किए। स्वामी दयानंद सरस्वती को प्रेरणा स्रोत मानकर देश को स्वतंत्र कराने के लिए बलिदान दिया। यह बात रविवार को सरदार भगत सिंह के 107वें जन्मदिवस पर कैंट के आर्य समाज मंदिर में मुंबई से पधारे विद्वान डॉ. सत्यदेव शास्त्री ने कही। उन्होंने बताया कि सरदार भगत सिंह पर लाला लाजपत राय, पंडित लेखराज अन्य क्रांतिकारियों की भी छाप थी। 24 वर्ष की आयु में देश के इस महान सपूत ने बलिदान दिया जिससे अंग्रेजी समाज की चूलें हिल गई। आर्य समाज द्वारा आयोजित वेद प्रचार महोत्सव का रविवार को आर्य समाज के विभिन्न विचार, व्यवहार प्रसार की व्याख्या करते हुए समाप्त हो गया। समापन समारोह में आर्य समाज के कार्यकर्ता जगन्नाथ विज को उनके दो दशक तक नि:स्वार्थ सेवाओं के लिए शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। आर्य समाज के प्रधान भूषण ओबराय ने आर्य समाज मंदिर के जीर्णोद्धार में हर वर्ग/ समाज के सहयोग से पूर्ण होने की जानकारी दी। प्रवक्ता विजय गुप्ता ने समाज के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। महिला समाज की मंत्री सुचित्रा शर्मा ने महोत्सव में भाग लेने वाले अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।