शिरोमणि अकाली दल-इनेलो
अम्बाला हलके के लोगों की सेवा करना ही मेरा धर्म : पूनिया
अम्बाला सिटी| अम्बालाहलके की जनता की सेवा करना ही मेरा धर्म है। अगर मुझे मौका मिला तो हलके के विकास के लिए दिनरात एक कर दूंगा। चुनाव अभियान के दौरान शिरोमणि अकाली दल बादल इंडियन नेशनल लोकदल के साझे उम्मीदवार बलविन्द्र सिंह पूनिया ने गांव रूपामाजरा कांवला गांव में लोगों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जब तक हर गांव में विकास नहीं हो जाता और हलके के बेरोजगार को रोजगार नहीं मिल जाता चैन से नहीं बैठूंगा। इस अवसर पर शहरी प्रधान मनोज शर्मा, अजीत सौडा,, स्टेट कार्यकारणी सदस्य मक्खन सिह लबाणा, शम्मी सौडा, हलका प्रधान शीशपाल जन्धेडी, गुरदीप सिह भानोखेड़ी, रामकुमार बटरोहन, कप्तान सिह बकनौर, सुखबीर खैरा, शशी केसरी, बिन्द्र जलबेहड़ा, हरकेश मौजूद थे।
रूपामाजरा में संबोिधत करते बलविंद्र पूनिया।