- Hindi News
- राजनीति और सिनेमा के स्टार प्रचारकों से ग्लैमरस होगा इस बार चुनाव प्रचार
राजनीति और सिनेमा के स्टार प्रचारकों से ग्लैमरस होगा इस बार चुनाव प्रचार
नामांकनदाखिलकरने के बाद पार्टियों के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। जनता के दरबार में हाजिरी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। रूठों को मनाने की प्रक्रिया भी चरम पर है। लोगों को रैलियों के मंच तक खींचने के लिए पूरा जोर लगाया जा रहा है। अब की बार चुनाव प्रचार को पार्टियां ग्लैमरस रूप देने की जुगत भिड़ा रही हैं। इसमें राजनेताओं के पारिवारिक रिश्तेदार और दोस्त भी शामिल हो सकते हैं जो चुनावों में अच्छे खासे वोट बैंक को अपने पाले में खींचने की ताकत रखते हैं।
येस्टार मांग सकते हैं वोट : सोमवारको भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अम्बाला सिटी में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए आएंगे। 12 अक्टूबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी कैंट के गांधी ग्राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील करेंगी। इससे पहले सिने अदाकार चित्रांगदा सिंह और हैंडसम हंक रणदीप हुड्डा भी प्रचार कर सकते हैं।
वहीं भाजपाई भी पीछे रहने के मूड में नहीं हैैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कैंट में लाने के लिए दिन-रात प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती नारायणगढ़ में प्रचार कर सकती हैं। इन सबके अलावा पंजाबी सिनेमा से जुड़े कई सितारे और गायक ग्रामीण वोटरों को लुभाने के लिए रंगारंग कार्यक्रम भी कर सकते हैं। भले ही कुछ भी हो, अबकी बार अम्बाला के वोटरों काे बड़ी हस्तियों से हाथ मिलाने और फोटो खिंचवाने का मौका मिल सकता है।
िचत्रांगदा
रणदीप हुड्डा
मायावती
राजीव सतव
अमित शाह
अमित शाह
सोनिया गांधी
राहुल गांधी