पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सौंडा में करंट लगने से 25 वर्ष के सुनील की मौत

सौंडा में करंट लगने से 25 वर्ष के सुनील की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | करंटलगने से एक युवक की मौत हो गई। गांव सौंडा निवासी 25 वर्षीय सुनील कुमार शनिवार शाम को अपने घर में लगे पानी के टुल्लू पंप को चला रहा था। तभी अचानक उसका हाथ पंप की तारों के साथ अटैच अन्य तार के नंगे जोड़ को छू गया, जिससे उसे जोर का करंट का झटका लगा।

करंट लगने पर सुनील जोर से चिल्लाया और बेसुध हो गया। उसके आवाज सुनकर घर में उपस्थित सभी लोग उसकी ओर दौड़े। सुनील काे बेसुध देख परिजनों के पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। आनन-फानन में उसे वे शहर के सिविल अस्पताल में लेकर आया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखा दिया है। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।