चलती ट्रेन से धक्का देने से युवक घायल
अम्बाला सिटी| चलतीट्रेन से धक्का देने से एक युवक घायल हो गया। 20 वर्षीय मोनू कुमार निवासी जिला कैथल के गांव जाखौली ने बताया कि रविवार को वह तथा उसके दोस्त अभिषेक, हरमीत, परमीत, अशोक, गौरव प्रदीप कुमार ट्रेन से अम्बाला सिटी रहे थे। जब ट्रेन अम्बाला कैंट के रेलवे स्टेशन को क्राॅस कर धीमी गति में गांव जंडली फटा पर पहुंची, तभी एक कुल्चे-छोले लेकर उनके पास आया। उसके दोस्तों ने उसे कहा कि छोले ही बेच रहा है या कुछ और भी बेच रहा है। इस पर कुल्चे-छोले वाले ने उन्हें गाली देते हुए कहा कि तहजीब से बात करो। उसके इतना कहने पर उसके दोस्तों ने उसे मारा। बाद में कुल्चे-छोले वाले ने अपने अन्य दोस्तों को बुलाया, जिन्होंने सबसे मारपीट की। इस लड़ाई में उसके दोस्तों ने उसे ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। माेनू ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर पर काफी चोट लगी। ट्रेन की पटरी पर युवक को लेटा हुआ देख डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी कमल इन्सां उसके अन्य दोस्तों ने उसे उठाकर शहर के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर वह उपचाराधीन है। बाद में इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई।