- Hindi News
- भानोखेड़ी के स्कूल को मिले कॉलेज का दर्जा
भानोखेड़ी के स्कूल को मिले कॉलेज का दर्जा
अम्बाला सिटी| भानोखेड़ीगांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल को कॉलेज का दर्जा देने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। कई गांव की पंचायतों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सीएम को पत्र भेजा है। ग्रामीणों की मानें तो अगर यह सालों पुरानी मांग पूरी हो जाए तो कई गांव के बच्चों को इसका फायदा मिलेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व विधायक विनोद शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को भी मामले से अवगत कराया गया था। मगर किसी ने भी उनकी मांग पर गौर नहीं किया। गांव बाबाहेड़ी के सरपंच राजिंदर कुमार, सरपंच नैब कौर, सरपंच जसविंद्र कोर, पंच दयालो देवी ने बताया कि भानोखेड़ी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मटेड़ीशेखां, सकराहों, हुमांयुपुर, खासपुर, अमीपुर, कोटकछुआ, लखनौर साहिब, ठरवा माजरी, ललाना, बिचपड़ी, दुराना, धन्यौड़ा, धन्यौड़ी, बाबाहेड़ी, उगाड़ा बाड़ा सहित कई गांवों के बच्चे पढ़ने आते हैं। उन्होंने बताया कि बारहवीं के बाद इन गांवों के बच्चों को पढ़ने के लिए शहर आना पड़ता है। भानोखेड़ी के पंच राजाराम, नंबरदार धर्मपाल, पंच पुष्पा देवी, सरपंच मुजफरा अमरीक सिंह, सरपंच मोहड़, ठरवा की पंच ओमवती, पंच सुनीता, राजबाला, अमीचंद, मंगतराम, कमला देवी, संदीप शर्मा, राजकुमार, जोगिंद्र सिंह, मामचंद, धर्मपाल, सुखदेव सिंह सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि अगर यहां कॉलेज बन जाए तो पूरे इलाके को फायदा होगा।