डीसी ऑफिस में सिंगल विंडो सुविधा उपलब्ध
अम्बाला | विधानसभाचुनावों में विभिन्न राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले हैलीकॉपटरों उनके लिए हैलीपैड की व्यवस्था के लिए डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में सिंगल विंडो सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अम्बाला से संबंनित 03 नारायणगढ़, 04 अम्बाला छावनी, 05 अम्बाला शहर और 06 मुलाना आरक्षित विधानसभा क्षेत्र में किसी भी हैलीपैड के लिए अनुमति संबधी सारी सुविधाएं एक ही स्थान पर डीसी कार्यालय में उपलब्ध होंगी। डीसी डाॅ. साकेत कुमार ने बताया कि भारत निर्वायन आयोग द्वारा राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को हैलीकॉपटरों के प्रयोग और हैलीपैड से संबंधित आवश्यक औपचारिकताओं के लिए सिंगल विंडो सुविधा उपलब्ध कराए के निर्देश दिए गए हैं। उन्हीं निर्देशों के तहत डीसी कार्यालय में यह सिंगल विंडो स्थापित की गई है। इस कार्य की नोडल अधिकारी नगराधीश डाॅ. मीनाक्षी दहिया होंगी, जबकि यहीं पर ही पुलिस लोक निर्माण विभाग, हुडा और नगर निगम के अधिकारियों द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस सिंगल विंडो सुविधा के बारे में टोल फ्री नंबर 1800-180-1370 से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।