- Hindi News
- अंकल जी! जगराते से साहिल को बाली ले गया था अपने साथ
अंकल जी! जगराते से साहिल को बाली ले गया था अपने साथ
डॉ. अशोक अंटवाल | अम्बाला सिटी
जटवाड़केसाहिल की हत्या की गुत्थी एक मासूम लड़की ने सुलझा दी। बच्ची ने पुलिस को बताया कि आरोपी बाली ही साहिल को अपने साथ ले गया था। पुलिस ने बाली को हिरासत में ले लिया है। आरोपी पहले तो हत्या के जुर्म से मुकरता रहा। बाद में बाली ने सच उगल दिया। जान बचाने के लिए मासूम साहिल ने संघर्ष किया था। वह कत्ल करने वाले बाली के चंगुल से निकलकर भाग भी निकला था। पर थोड़ी दूर ही बाली ने उसे पकड़कर कत्ल कर दिया। पहले साहिल का गला दबाया गया। फिर सिर पर ईंट से घातक वार किया गया। इसी वजह से साहिल ने वहीं दम तोड़ दिया। हत्या के बाद बाली तुरंत फरार हो गया। उसके कपड़े भी खून से लथपथ हो गए थे। घर जाकर उसने कपड़े छुपा दिए। अब पुलिस ने कपड़े भी जब्त कर लिए हैं।
चरीके खेत से मिली चप्पल : 12साल के साहिल से कुकर्म करने की नीयत से बाली उसे चरी के खेत में ले गया था। जब साहिल को उसकी भनक लगी। तो वह बाली से हाथ छुड़ाकर भाग निकला। उसकी एक चप्पल चरी के खेत में ही रह गई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि छुटकर भागने के बाद उसने कुछ दूर ही साहिल को पकड़ लिया। तब उसे डर था कि साहिल उसकी हरकत के बारे में परिजनों को बता देगा। इसी वजह से उसके कत्ल का निर्णय लिया। उसने पहले साहिल का गला दबाया। फिर सिर पर ईंट से वार किया। सिरे से निकले खून की वजह से साहिल वहीं गिर गया। अचेत होने के बाद बाली उसे छोड़कर भाग गया। बाद में साहिल ने दम तोड़ दिया। जांच के दौरान पुलिस को एक चप्पल तो साहिल के पैर से मिल गई थी। जबकि दूसरी का कहीं पता नहीं चल पाया। बाली के खुलासे के बाद ही पुलिस चरी के खेत तक पहुंच गई। वहीं उसे उसकी दूसरी चप्पल मिल गई।
^यह सच है कि एक लड़की ने ही हमें यह बताया कि साहिल को बाली साथ ले गया था। हम यही जानना चाहते थे कि आखिरी बार साहिल किसके साथ देखा गया। पकड़े जाने के बाद बाली ने जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। हत्या से जुड़े पुख्ता सबूत जुटा लिए गए हैं। चरी से भी साहिल की एक चप्पल मिली है। इसमें शक नहीं कि बाली कुकर्म की नीयत से ही मासूम को खेत में ले गया था। विनोदवालिया, एसएचओ,थाना पंजोखरा।
साहिल का फाइल फोटो।
जगराते में आए बच्चों से की पूछताछ
पुलिस को यह मालूम था कि जगराते में आए बच्चों के जरिए ही साहिल के हत्यारे तक पहुंचा जा सकता है। तभी पुलिस ने जगराते में गए बच्च