रैली निकाल स्वच्छता की अलख जगाई
सदरक्षेत्रकी आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों ने साफ सफाई का महत्व बताने केके लिए एक स्वच्छता रैली निकाली। स्वच्छता रैली का आगाज बीच की डिग्गी से हुआ। यहां कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। स्वच्छता रैली बीच की डिग्गी से शुरू होकर सुभाष पार्क, आलू गोदाम होते हुए तेली मंडी में समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रास्तों की सफाई को भी अंजाम दिया जिसमें आस पास के लोगों ने पूरा सहयोग दिया। इस अवसर पर रेखा, कर्मजीत, सीमा, परवीन, वीना मीनाक्षी पासी ने लोगों को जागरूक करने के लिए पर्चे भी बांटे।