- Hindi News
- पत्नी का खौफ, जान खतरे में होने के डर से अपने ही घर में आने से कतरा रहा परिवार
पत्नी का खौफ, जान खतरे में होने के डर से अपने ही घर में आने से कतरा रहा परिवार
सुखचैनकोप|ी से जान का खतरा है। उसके परिजनों ने भी ऐसी आशंका जताई है। तभी परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। डीसीपी शहरी सुरेंद्र पाल सिंह को शिकायत देकर परिजनों ने कहा कि उनकी पुत्रवधू उनकी जान की दुश्मन बनी है। उधर पिछले सात दिन से सुखचैन की प|ी कंवलजीत कौर घर के बाहर डेरा जमाए बैठी है। बरामदे में ही उसे रातें गुजारनी पड़ रही है। वह ससुरालियों पर जबरन घर से निकालने का आरोप लगा चुकी है। ससुरालिए घर को ताला लगाकर फरार चल रहे हैं।
प्रॉपर्टीके लालच में रची जा रही है साजिश : महेशनगरके अशोक नगर की रहने वाली कंवलजीत कौर का अपने ससुरालियों से घरेलू विवाद चल रहा है। कंवलजीत के पति सुखचैन सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि उसकी प|ी और ससुराल पक्ष के लोग उनकी प्रापर्टी को हथियाना चाहते हैं। सुखचैन की मानें तो इकलौता बेटा होने की वजह से कंवलजीत के परिजनों की नजर उनकी संपत्ति पर है। सुखचैन ने बताया कि कंवलजीत कौर उसे अपने पास भी आने नहीं देती। वह बहाने बनाकर छोटी-छोटी बात पर लड़ती है। कई बार तो आत्महत्या करने तक की धमकी भी दे चुकी है। उन्होंने बताया कि हारकर उन्होंने महेशनगर थाने में कंवलजीत की हरकतें की शिकायत भी दी थी। बस इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग भड़क गए अौर उन्होंने पिता निशान सिंह और मां परमजीत कौर पर शिकायत वापिस लेने का दबाव बनाया।
कंवलजीत के पिता ने डीसीपी सें लगाई इंसाफ की गुहार
अम्बाला| कंवलजीत के पिता जोगा सिंह ने सोमवार को डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह के दरबार में बेटी को इंसाफ दिलवाने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि कंवलजीत अपने ससुराल अशोक नगर में लगभग एक हफ्ते से घर के बाहर बैठी है। वह आैर उसकी पांच साल की बेटी जेसिका भूखे प्यासे इंसाफ की बाट जोह रही हैं। लेकिन ससुरालियों को जरा भी तरस नहीं रहा। उल्टा पुलिसवाले भी घर पर जाकर कंवलजीत पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। जोगा सिंह ने बताया कि शादी के बाद बेटी पैदा हाेने के बाद से ससुरालियों के जुल्म बढ़ते गए जो मारपीट में तब्दील हो गए। इसके साथ ही बार-बार कंवलजीत पर दहेज लाने का दबाव बनाया जाता रहा।
सुखचैन ने कहा कि जब उसकी प|ी कंवलजीत गर्भवती थी तो उसने उस पर बच्चा गिरने का दबाव भी बनाया। वह बच्चे को पाल पाने की बात कहती थी। 3 दिसम्बर 2009 को बेटी जेसिका पैदा हुई तो पूरे परिवार ने खु