विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली निकाली
अम्बाला | स्वच्छभारत सप्ताह के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुराना के विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली निकालकर गांववासियों को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया।
इस रैली को विद्यालय की प्रिंसिपल ज्योति सभ्रवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गांव के मुख्य बाजार गलियों से होकर विद्यालय में सम्पन्न हुई। रैली में शामिल विद्यार्थी अपने हाथों में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, स्वच्छता अपनाएंगेे रोगों से छुटकारा पाओगे इत्यादि नारे लिखी पट्टिकाएं लेकर चल रहे थे।