- Hindi News
- 50 कर्मचारियों ने चमकाया सेना क्षेत्र को
50 कर्मचारियों ने चमकाया सेना क्षेत्र को
कैंटोनमेंटकेसफाई कर्मचारियों ने सेना क्षेत्र का चप्पा-चप्पा चमकाने का दावा किया है। स्वच्छता सप्ताह अभियान के तहत सेना क्षेत्र में कई जगह जोरदार सफाई अभियान चलाया चलाया जा रहा है।
कैंटोनमेंट बोर्ड के कर अधीक्षक नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि कैंटोनमेंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर आशीष उप्पल और सीईओ अरविंद कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार अभियान चलवाया जा रहा है। अभियान को स्वच्छ छावनी स्वच्छ भारत का नारा भी दिया गया है। शर्मा ने बताया कि अभियान की शुरुआत तोपखाना क्षेत्र से की गई। इसके बाद सेना क्षेत्र के अधीन आने वाले इलाकों हिम्मतपुरा, दूधलामंडी गुलाब मंडी में अभियान चलाया गया। अभियान में सफाई अधीक्षक भूप सिंह और सफाई निरीक्षक रामफूल यादव ने लोगों कोे सफाई का महत्व बताया इलाके को साफ सुथरा रखने की अपील की। अंत में बीसी बाजार से गुजरने वाली चर्च रोड पर इनकमटैक्स विभाग के सामने सफाई अभियान का समापन कर दिया गया।
शर्मा ने बताया कि यह अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान नालों की सफाई जेसीबी से करवाई जा रही है। इलाके में खड़ी जंगली झाडिय़ों और घास को साफ करके सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। सड़कों को समतल करने का काम भी बखूबी किया जा रहा है। नरेश शर्मा ने बताया कि लोगों से सहयोग देने की अपील की जा रही है ताकि अभियानों की सार्थकता सिद्ध हो सके।