- Hindi News
- श्री सत्य साईं सेवा संस्था द्वारा प्रतियोगिता कराई गई
श्री सत्य साईं सेवा संस्था द्वारा प्रतियोगिता कराई गई
अम्बाला सिटी | श्रीसत्य साईं सेवा संस्था द्वारा एमडीएसडी कॉलेज की साहित्य परिषद के सौजन्य से कॉलेज के परिसर में एक प्रतियोगिता करवाई गई, इसकी अध्यक्षता कालेज प्राचार्या किरन ने किया। इस मौके पर संगठन द्वारा समय-समय पर युवा वर्ग को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं एवं सेवा कार्यों का आयोजन किया जाता है, क्योंकि प्रेम और सेवा भाव से ही ईश्वर की प्राप्ति होती है। प्रतियोगिता के अंत में साहित्य परिषद की संयोजक सुलोचना ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर मिस नूपुर, मिस नेहा मिस हिमांशी नागपाल सम्मानित भी किया गया।