पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काॅफी के बहाने आए दोस्त ने एटीएम लेकर निकाल लिए 25 हजार रुपए

काॅफी के बहाने आए दोस्त ने एटीएम लेकर निकाल लिए 25 हजार रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

कॉफीपीनेके बहाने आए दोस्त ने एटीएम कार्ड लेकर हजारों रुपए चोरी कर ले गया। करीम मोहम्मद निवासी छुटमलपुर उत्तरप्रदेश ने बताया कि पीछे दो साल से वह अम्बाला में एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में मार्केटिंग का काम करता है। इस समय वह शहर की शालीमार कालोनी में एक किराए के कमर में रह रहा है। सोमवार को कंपनी में छ़ुट्टी होती है। इसीलिए वह सोमवार को पूरा दिन घर पर ही था। उसका दोस्त इकबाल जो उसी के साथ काम करता है, लेकिन वे शहर में अलग-अलग जगह पर रहते हैं। काफी दिन से वे उसके कमरे पर आने की जिद कर रहा था, लेकिन उसके चाल-चलन से वह खुश नहीं था। इसीलिए वह हर बार उसे कोई कोई बहाना बनाकर टाल देता था।

सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे उसका फोन आया कि वह उसके कमरे में रहा है, उसके फोन पर आने की बात सुनकर उसने उसे मना भी किया, लेकिन वह जिद करने लगा। उसने उसे कमरे में बुला लिया। तकरीबन एक घंटे बाद वह उसके कमरे में पहुंच गया। काफी देर तक वे बातें करते रहे। उसके बाद इकबाल ने उससे कहा कि वह कॉफी बना ले। उसके इतना कहने पर वह काफी बनाने के लिए कमरे के साथ बनी रसोई में चला गया। जब वह रसोई में काॅफी बना रहा था। तभी किसी ने उसे नीचे से आवाज दी। आवाज सुनकर वह नीचे चला गया। नीचे जाते समय वह यह बोल गया कि वह रसोई में खड़ा हो जाए, क्योंकि कॉफी बन रही है। तभी उसने कॉफी में कोई नशीली चीज डाल दी थी, क्योंकि कॉफी का रंग बदल चुका था। उसके कहने पर उसने वह काॅफी पी ली। काफी पीने के कुछ समय बाद उसे नींद गई। उसके बाद इकबाल ने उसकी जेब से पर्स निकालकर उसमें से एटीएम कार्ड निकाल लिया, उसके एटीएम पर ही उसका पासवर्ड लिखा हुआ था। उसके कमरे के कुछ ही दूरी पर पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम मशीन लगी हुई है। इकबाल ने उसके एकाउंट में से करीब 25 हजार रुपए की राशि निकाल ली और एटीएम कार्ड वहीं रख कर मौके से फरार हो गया, क्योंकि जब वह नींद से जागा तो वह वहां नहीं था। उसे तब चला जब वह दोपहर के समय अपने एकाउंट से पैसे निकालने के लिए गया था। बाद में उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

अम्बाला सिटी |हिसार राेड निवासी सतपाल सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे वह लघु सचिवालय के नजदीक एसबीआई में 10 हजार रुपए जमा करवाने के लिए जा रहा था। जब वह अपनी बाइक पर घर से निकला तो दो बाइक सवार युवक उसके पीछे लग गए, जिनके