अंबाला. गांव दिनारपुरमें हुए झगड़े में दो पक्षों के लोग घायल हो गए। घायलों को कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साहा पुलिस मामले की जांच कर रही है। मारपीट में घायल दिनारपुर के रिंकू के भाई संजीव ने बताया कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने उनके घर में पूरे परिवार के लोगों को पीट दिया। उन्होंने महिलाओं को भी नहीं बख्शा।
वहीं मारपीट में घायल हुए दूसरे पक्ष के लोगों ने रिंकू और परिवार पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती घायल जसविंद्र के पिता बंतराम ने कहा कि गांव में रहने वाले जीत राम और उसके बेटों ने उनके दोनों बेटों लखविंदर आैर जसविंद्र पर कातिलाना हमला कर दिया। बंतराम ने बताया कि आते जाते उनके बेटों पर कटाक्ष किया जाता है। उन्हें कई बार रास्ते में रोक कर धमकाया भी जाता है। रविवार शाम को जब लखविंदर और जसविंद्र जब घर वापस रहेे थे तो रिंकू आैर परिवार के लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर बुरी तरह धुनाई कर दी। गांव के लोगों ने मामले को शांत कराने और दोनों पक्षों में सहमति बनाने का प्रयास किया परंतु कामयाबी नहीं मिली। घटना पुरानी रंजिश से प्रेरित बताई जा रही है। साहा पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।
दीनारपुर में मारपीट में घायल हुए लोग।