पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज और देश को एकसूत्र में बांधने के लिए आगे अाएं युवा : जसविंद्र

समाज और देश को एकसूत्र में बांधने के लिए आगे अाएं युवा : जसविंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

भारतविकासपरिषद के सौजन्य से अम्बाला पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को श्री गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस की स्मृति में ‘गुरु तेग बहादुर हिंद की चादर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज्वाइंट कमिश्नर कंवलजीत कौर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या एसके विर्क ने युवा पीढ़ी को गुरु तेग बहादुर की तरह अडिग और कर्त्तव्य के प्रति तत्पर रहने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद के अध्यक्ष कमल गोयल ने शाखा द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी और युवा पीढ़ी से इन कार्यों से जुड़ने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम की संयोजिका जसविन्द्र कौर ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि आज के बिखरते समाज में इस तरह की प्रतियोगिताएं कराकर समाज और देश को एकसूत्र में बांधने का प्रयास किया गया है। मौके पर कंवलजीत सिंह राणा, ज्युलिम जस्टिस के सदस्य डॉ. कुलदीप सिंह ने छात्र कुमार गौतम प्रथम, गिरीश गुप्ता द्वितीय, मनजीत कौर तृतीय स्थान हासिल करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाविप के नरेश मित्तल, रविंद्र मित्तल, पवन अग्रवाल, तिलक अरोड़ा अमन रावत मौजूद रहे।