पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वंयसेवकों का गुणवत्ता संचालन 14 को देख सकेंगे शहरवासी

स्वंयसेवकों का गुणवत्ता संचालन 14 को देख सकेंगे शहरवासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | अम्बालाशहरवासियों को 14 दिसंबर के दिन स्वंयसेवक संघ के पूर्ण गणवेश में सजे सैकड़ों स्वंयसेवकों का गुणवत्ता संचालन नजदीक से देखने का अवसर मिलेगा। एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम होने के कारण इसमें संघ के क्षेत्रीय स्तर के अधिकारी भी विशेष रूप से आमंत्रित रहेंगे।

13 14 दिसम्बर को अम्बाला शहर में संघ के 4 जिलों के स्वंयसेवक एक विशेष कार्यक्रम के लिए एकत्रित हो रहे हैं। पहले दिन अम्बाला, पंचकूला, यमुनानगर, जगाधरी जिलों के स्वंयसेवक शहर के एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इकट्‌ठे होंगे। यहां विभाग की शाखा लगाई जाएगी और खुले मैदान में भगवा ध्वज फहराया जाएगा। युवकों और बालकों के समूह विभिन्न खेलों के वातावरण में शामिल होंगे। मामूली निर्देश पर ही वहां पूर्ण व्यवस्था और शांति स्थापित होने का दृश्य भी देखने योग्य होगा। संघ अधिकारियों के अनुसार 14 दिसम्बर को शहर पुलिस लाइन मैदान से गुणवत्ता संचलन प्रारम्भ होगा। इसमें पूर्ण गणवेश पहने सैकड़ों स्वंयसेवक 4 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरेंगे। यह पथ संचालन पुलिस लाइन से आरम्भ होकर उपायुक्त निवास रोड, केंद्रीय कारागार, सेक्टर एक, प्रेम नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ पुलिस लाइन मैदान में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को संघ के स्वंय सेवकों के अनुशासन, देशभक्ति के जज्बे, संघ के कार्यक्रमों और उद्देश्यों के बारे में जानकारी देना है।