- Hindi News
- भजन गायक करेंगे भगवान पाश्रर्वनाथ का गुणगान
भजन गायक करेंगे भगवान पाश्रर्वनाथ का गुणगान
अम्बाला . जैनपरिवारों के सेवाभाव को आखिर कौन नहीं जानता। इन्हीं संस्कारों से जन्मा जैन परिवार मिलन नाम का संगठन जैन समाज के लिए तो कल्याणकारी काम करता ही है, साथ ही समाज में भी अपने सेवाभाव से लोगों को प्रभावित करता रहा है। अब इस संस्था ने जैन समाज से जुड़े लोगों के लिए भव्य भजन संध्या आयोजित करने का कार्यक्रम बनाया है। पत्रकारों को कार्यक्रम के बारे में संगठन के सदस्यों ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी।
प्रधान सुभाष जैन ने बताया कि 14 दिसंबर दिन रविवार को भगवान पाश्रर्वनाथ की जयंती के साथ-साथ जैन परिवार मिलन के पांच वर्ष भी पूरे होने जा रहे हैं। सेक्रेटरी साहिल जैन ने बताया कि 14 दिसंबर को लार्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के हॉल में भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें विश्वविख्यात भजन गायक रुपेश जैन इंदौर वाले भाई राजकुमार जैन दिल्ली वाले जैनियों के 23वें तीर्थंकर भगवान पाश्रर्वनाथ का गुणगान करेंगे। कैशियर मनोज जैन ने बताया कि कार्यक्रम शाम पांच बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी हेमचंद जैन भी शामिल होंगे। इसके बाद कार्यक्रम में आए लोगों के लिए प्रीती भोज का भी बंदोबस्त किया जाएगा। राजीव जैन ने बताया कि ऐसी भव्य और मनमोहक भजन संध्या अम्बाला में पहली बार होने जा रही है जिसमें शामिल होने के लिए जैन समाज का हर शख्स बेहद उत्साहित है।
शैलेंद्र मोहित जैन ने बताया कि जैन परिवार मिलन युवाओं और जैन समाज के उर्जावान लोगों का संगठन है। अमित जैन ने बताया कि जैन परिवार मिलन के सदस्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों के लिए अार्थिक मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
पत्रकारवार्ता करते जैन परिवान मिलन संगठन के सदस्य।