पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी मांगा तो वेटर की कर दी पिटाई, अस्पताल में भी दवा खाने के लिए पानी मांगता रहा घायल

पानी मांगा तो वेटर की कर दी पिटाई, अस्पताल में भी दवा खाने के लिए पानी मांगता रहा घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शराबकेठेके पर हुई मारपीट का गुस्सा एक वेटर पर टूटा गया। घायल वेटर कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती है। हद तो तब हो गई जब मरीज को दवा तो दे दी गई परंतु उसे पानी का एक गिलास तक अस्पताल में मुहैया नहीं करवाया जा सका।

मारपीट में घायल हुए वीर सिंह ने बताया कि वह एक अहाते में वेटर का काम करता है। शराब के ठेके के साथ सटे अहाते में अक्सर कई बार लोग अापस में गालीगलोच आदि कर देते हैं। वीर सिंह ने बताया कि देर रात कुछ लोगों ने शराब के ठेके पर काम करने वाले लोगों से मारपीट की। इसके बाद अहाता मालिक ने अपना अहाता बंद किया और चले गए। वीर सिंह ने बताया कि रात को खाना खाने से पहले वह शराब के ठेके पर पानी मांगने गया तो वहां मौजूद कुछ युवकाें ने उसे गालियां दी और बाद में उसकी पिटाई कर दी। घायल वीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दे दी है।

मांगतारहा पानी, नहीं मिला: घायलवीर सिंह को इलाज के बाद दवा तो दे दी गई परंतु सिविल अस्पताल के निष्ठुर कर्मचारियों को उसकी हालत पर जरा भी तरस नहीं अाया। बिस्तर से उठने में असमर्थ वीर सिंह दर्द से कराहते हुए पानी मांगता रहा परंतु किसी भी कर्मचारी ने उसे पानी देना सही नहीं समझा। पत्रकारों ने भी अस्पताल में पानी का गिलास तलाश किया जो वहां नहीं मिला।

नारायणगढ़| बैंकोंसे ठगी के मामले में आर्थिक अपराधा शाखा ग्रामीण ने छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले के मुख्य आरोपी वकील नरेन्द्र को शनिवार को रिमांड खत्म होने पर पेश किया जाएगा। जंाच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी नरेन्द्र ने रविन्द्र उर्फ रवि पुत्र बबली निवासी मुस्तफाबाद के इस मामले में संलिप्त होने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रवि दोसड़का में एक ढाबे पर नौकरी करता था। ढाबा मालिक और नरेन्द्र के आपस में संबंध थे जिस कारण नरेन्द्र का अक्सर वहां आना-जाना था। रवि की गरीबी का फायदा उठाकर नरेन्द्र ने उसे 50 हजार रुपए की सरकारी सहायता दिलाने की बात कहकर अपने जाल में फंसा लिया। सरकारी ग्रंाट दिलाने के लिए रवि से उसकी फोटो राशन कार्ड अन्य दस्तावेज लिए गए। उसे नारायणगढ़ लाया गया। तहसील में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रवि के नाम से रजिस्ट्री करवाई गई और रवि को बताया गया कि उसे ग्रंाट दिलाने के लिए