पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पब्लिक हेल्थ निगम के नाले में गिरा रहा हजारों घरों की गंदगी, आसपास के लोगों का जीना मुहाल

पब्लिक हेल्थ निगम के नाले में गिरा रहा हजारों घरों की गंदगी, आसपास के लोगों का जीना मुहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगमके नाले में पब्लिक हेल्थ हजारों घरों की गंदगी और गंदा पानी गिरा रहा है। यह काम विभाग सुभाष पार्क से बरसाती पानी निकासी के लिए कर रहा है। पब्लिक हेल्थ विभाग की इस मनमर्जी से नाले के आस-पास रहने वाले लोगों के घरों के अंदर दुर्गंध फैल रही है। लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। लोगों ने सीवरेज पाइप लाइन को मुख्य डिस्पोजल से जोड़ने के लिए कई बार कह चुका पर विभाग कान में रुई डाल कर बैठा है। वर्तमान में हालत यह है कि नाला जगह-जगह से टूट गया है सारी गंदगी और गंदा पानी खुले में बह रहा है। इससे बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है।

समस्या का समाधान कराएं स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री

दी एमआईजी हाउसिंग बोर्ड कॉॅलोनी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रमेश बंसल ने नगर की सफाई व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि गंदगी से प्रभावित क्षेत्रों में सफाई के मामले को लेकर आज भी स्थिति ज्यादा कुछ बदली नहीं है। आज भी सुभाष पार्क से बरसाती पानी निकासी के लिए नगर निगम द्वारा निर्मित खुले नाले में हजारों घरों के सीवर का गंदा पानी और गंदगी पब्लिक हेल्थ गिरा रहा है। उन्होंने कॉलोनी वासियों की ओर से समस्या के समाधान के लिए स्थानीय विधायक स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा अनिल विज से अपील की। उन्होंने कहा कि कैंट की समस्या उनसे छिपी नहीं है।