- Hindi News
- कल से मतदान केंद्रों पर बनेंगे नए वोट: डीसी
कल से मतदान केंद्रों पर बनेंगे नए वोट: डीसी
अम्बाला| भारतनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2015 को अर्हाता तिथि मानकर जिला के चारो विधानसभा क्षेत्रों 03 नारायणगढ़, 04 अम्बाला छावनी, 05 अम्बाला शहर और 06 मुलाना आरक्षित की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का संशोधन किया जा रहा है। इसके लिए सभी मतदान केन्द्रों पर 16 दिसम्बर तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए मतदाता अपना नाम शामिल करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नाम का शुद्धिकरण, वोट एक ही विधानसभा क्षेत्र में दूसरी स्थान पर स्थानान्त्रित करवाने अथवा मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए भी इस अवधि में दावे और आपत्तियां दायर की जा सकती हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए 14 दिसम्बर को रविवार के दिन प्रात: 9 से सायं 5 बजे तक सभी मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल अधिकारी दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे।