पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अम्बाला डिपो में कर्मियों के फेरबदल को सर्व कर्मचारी संघ ने बताया दुर्भावनापूर्ण फैसला

अम्बाला डिपो में कर्मियों के फेरबदल को सर्व कर्मचारी संघ ने बताया दुर्भावनापूर्ण फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

अम्बालारोडवेजडिपो के जीएम अमित पांचाल द्वारा डिपो में कार्यरत कर्मचारियों की सीटों में फेरबदल के रोषस्वरूप रोडवेज वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रमेश श्योकंद ने की जबकि मंच का संचालन महावीर पाई ने किया।

बैठक में यूनियन के राज्य के मुख्य संगठन सचिव इंद्र सिंह बधाना विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रधान रमेश श्योकंद ने अपने संबोधन में जीएम के इस फैसले को दुर्भावना से लिया गया फैसला बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जीएम ने व्यक्ति विशेष के दबाव में आकर यह विभागीय प्रशासनिक फेरबदल किया है, जबकि इसकी कोई विशेष जरूरत नहीं थी। ही किसी कर्मचारी के खिलाफ कोई शिकायत है और ही उस पर कोई जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि जीएम पांचाल द्वारा 11 दिसंबर को एक लिखित आदेश जारी किए गए हैं। जिसके तहत अम्बाला डिपो में कार्यरत लगभग सभी कर्मचारियों की सीटों में फेरबदल कर दिया गया है, जिसमें सी डी वर्ग के कर्मचारी है। वहीं जीएम ने कुछ चहेतों की सीटों में कोई फेरबदल नहीं किया है। यदि उन्होंने सीटों का फेरबदल करना था तो समान रूप से सभी की सीटों का फेरबदल करते।

यूनियन नेताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि जीएम ने लाभ की सीटों पर अपने चहेतों को बिठा दिया है। जोकि पैसा कमाने का एक जरिया है। इससे साफ जाहिर होता है कि ईमानदार कर्मचारियों के प्रति जीएम बदले की कार्रवाई कर रहा है। यदि जीएम रोडवेज विभाग चेता तो कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर बचन सिंह ढुल, राम मेहर काजल, बीरभान बैनीवाल, सत्यवान श्योकंद, बलराज देबन मौजूद रहे।