पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट कर दो युवकों ने छीने सात हजार

मारपीट कर दो युवकों ने छीने सात हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

फ्रूटकीरेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति से मारपीट कर दो अन्य युवकों ने 7 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में यूपी के रहने वाले राघव ने आरोप लगाया कि वह अम्बाला में फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे जब वह रेलवे रोड पर अपनी रेहड़ी के पास खड़ा फ्रूट बेच रहा था, तभी दो युवक उसके पास फ्रूट खरीदने के लिए आए।

काफी देर तक वे फ्रूट को देखकर ऐसे ही खाते रहे। जब वे बिना पैसे दिए बिना फ्रूट खरीदे ही ऐसे ही जाने लगे तो उसने कहा कि पैसे तो दे दो, लेकिन युवकों ने ताे उसे पैसे दिए और ऊपर से उसे झगड़ने भी लगे। तभी एक युवक ने उसके मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। इस बात को लेकर वह भड़क गया और वह उसे भी मारने लगा। युवकों ने उसके सात हजार भी छीन लिए, जिन्हें वह घर से किसी व्यक्ति के उधार को चुकाने के लिए लाया था। वहां पर मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराया। युवक अन्य दुकानदारों को देख मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बयान दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।