- Hindi News
- कैंटोनमेंट बोर्ड चुनाव से हटे दो आजाद उम्मीदवार
कैंटोनमेंट बोर्ड चुनाव से हटे दो आजाद उम्मीदवार
11जनवरीको हाेने वाले कैंटोनमेंट बोर्ड के चुनावों में अब मुकाबला 21 उम्मीदवारों के बीच होगा। मंगलवार 9 दिसम्बर को 23 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे जिनमें से दो आजाद उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। निजी कारणों को वजह बताते हुए यह अब चुनावों से बाहर हो गए हैं।
कैंटोनमेंट बोर्ड के चुनावों के रिट रनिंग अधिकारी एसडीएम बराड़ा अश्विनी कुमार शर्मा ने बताया कि अब केवल मैदान में 21 लोग रह गए हैं। 8 उम्मीदवार भाजपा आैर 8 ही कांग्रेस के हैं। इनके अलावा एक सीपीआई से चार निर्दलीय हैं। शर्मा ने बताया कि वार्ड 3 से बलजीत सिंह और वार्ड नंबर 6 से सिम्मी शर्मा ने चुनावों से हटने का ऐलान कर दिया है। इन चारों निर्दलीय उम्मीदवारों को 20 दिसम्बर को चुनाव चिन्ह जारी किए जाएंगे। नाम वापसी की आधिकारिक घोषणा 19 दिसम्बर को नोटिस के माध्यम से बोर्ड कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को हाेने वाले चुनावों के नतीजे अगले दिन ही 12 जनवरी काे घोषित कर दिए जाएंगे।
21 में से दस मैदान में
चुनावीमैदान में आठ वार्डों में कुल 21 उम्मीदवार आमने सामने हाेंगे। कांग्रेस ने पांच महिलाओं को टिकट दिया है भाजपा की ओर से तीन महिलाएं मैदान में हैं। वार्ड नंबर एक में दो आजाद महिला प्रत्याशी चुनावी समीकरणों को रोचक बनाएंगीं।
मीटिंग करते चुनावों के िरटर्निंग अधिकारी एसडीएम बराड़ा अश्विनी कुमार शर्मा।