- Hindi News
- 31 तक उपभोक्ताओं का आधार कार्ड लें : डीसी
31 तक उपभोक्ताओं का आधार कार्ड लें : डीसी
अम्बाला |उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ ने जिला के सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि वे 31 दिसम्बर तक अपनी एजेंसी के सभी उपभोक्ताओं का आधार कार्ड प्राप्त करें। डीसी अपने कार्यालय में खाद्य एवं पूर्ति विभाग, बैंक अधिकारियों, गैस कम्पनियों तथा गैस एजेंसी संचालकों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं को टेलीफोन करके आधार कार्ड जमा कराने के लिए प्रेरित कर सकती हैं अथवा गैस चूल्हा और सिलेंडर के निरीक्षण के लिए तैनात मैकेनिक के माध्यम से भी यह आधार कार्ड प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने जिला अग्रणी प्रबन्धक को भी इस कार्य में गैस एजेंसियों का सहयोग करने के निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि 1 जनवरी 2015 से अनुदान पर दिए जाने वाले गैस सिलेंडर की अनुदान राशि उपभोक्ता के बैंक खाते में जमा होगी। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह राशि उसी दिन बैंक खाते में जमा हो जाएगी, जिस दिन उपभोक्ता गैस के लिए एजेंसी पर बुकिंग कराएंगे। उन्होंने कहा कि यह सब्सिडी हासिल करने के लिए उपभोक्ताओं को अपने गैस कनेक्शन को बैंक खाते से लिंक करवाना होगा।