- Hindi News
- दुकान मालिकों को मुआवजा दे सरकार : निर्मल
दुकान मालिकों को मुआवजा दे सरकार : निर्मल
अम्बाला |पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने अपने निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में हाल में राय मार्केट और सराफा बाजार में अाग से खाक हुई दुकानों के मालिकों को सरकारी मुआवजा दिलवाने के बारे में भी विचार विमर्श किया गया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए निर्मल सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आग से खाक होने वाली संपत्तियों के मालिकों को 5 लाख रुपए देने की योजना बनाई थी। खट्टर सरकार को भी कैंट के दुकानदारों की मदद करने के लिए उन्हें जल्द मुआवजा देना चाहिए ताकि उनकी रोजी रोटी का दोबारा से कोई साधन बने। वहीं निर्मल सिंह ने कहा कि दुख की घड़ी में कांग्रेस का पूरा परिवार दुकानदारों के साथ खड़ा है वो खुद को अकेला समझे। बैठक में कैंटोनमेंट बोर्ड के चुनावों को लेकर भी रणनीति तैयार की गई कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत से काम करने का हौंसला दिया गया। कांग्रेस ने यहां बड़ी जीत का दावा किया है। इस अवसर पर मुख्य पूर्व पार्षद सुरेश त्रेहन, उमेश साहनी बिट्टू, ओंकार नाथी, गगन डांग, नरिंदर बंगाली, ब्रह्मपाल राणा, प्रेम राणा, अमरीक सिंह, सुभाष बाची, सतीश सैनी, गुरदीप बिट्टू, प्रतीक गुप्ता, विक्की गुप्ता मीडिया प्रभारी नितिन भाटिया मौजूद रहे।